Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के गोपीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कथित विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अपनी बकरी की मौत होने के मामले में मुआवजे की मांग करते हुए सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।

यह ज्ञापन घीसालाल रेगर ने दिया है। ज्ञापन में बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीपुरा पर विद्युत निगम कर्मचारियों द्वारा एक गड्ढा खोदा गया था। उपयोग न होने के बावजूद इस गड्ढे को भरा नहीं गया, जिसके कारण उसमें घास-फूस आदि भर गए। गत 22 अक्टूबर को प्रार्थी की एक बकरी उक्त 7 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने इसे विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए हुए हुई क्षति की पूर्ति करने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।



