दिनेश योगी की मौत का
Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड, प्रेम नगर निवासी दिनेश योगी की मौत के मामले में आखिरकार मंगलवार अपरान्ह प्रशासन और समाज के लोगों के बीच समझौता हो गया। सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद परिजन और समाज के लोगों पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष पप्पूनाथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से 5 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने एवं मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है एवं पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी है। इसी के साथ चिकित्सालय में रखें शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त मामले में मृतक दिनेश योगी की पत्नी आरती योगी ने सांवतगढ़ निवासी तीन युवक एवं अन्य कुछ लोगों पर अपने पति के साथ मारपीट कर हत्या की नियत से बनास नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए देवली थाने में मामला दर्ज कराया था। इससे पहले सोमवार रात से शव मंगलवार अपराह्न तक मोर्चरी में पड़ा रहा। पोस्टमार्टम की सहमति मिलते ही देवली पुलिस तत्काल पंचनामा कार्रवाई में जुट गई।



