Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में बुधवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया गया। इस मौके उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविराज सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और लोगों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त कर बधाई दी।
वही केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर पवन पाटनी, हरिसिंह मीणा, दिनेश, लोकेश और पंकज चौहान सहित अन्य कार्मिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यहां डॉक्टरों को गुलाब के फूल दिया। प्रभारी चिकित्सा रविराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां डॉ. कुलदीप सिंह खंगारोत, डॉ. नंदकिशोर मीणा, डॉ. हर्षवर्धन और डॉ. मनोज सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे, जिनका भी अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष एक जुलाई को देशभर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती व पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। रॉय की जयंती व पुण्यतिथि एक ही दिन है।


