Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpउप मुख्यमंत्री का देवली में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

उप मुख्यमंत्री का देवली में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का जयपुर से शाहपुरा जाते वक्त रविवार शाम यहां देवली में अजमेर बायपास पर फूलों से स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री बैरवा रविवार सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना हुए। जिन्हें शाहपुरा के प्रताप सिंह बारहठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होना था। इस दौरान वे यहां देवली में अजमेर बायपास पर 4 बजे करीब पहुंचे। जहां दर्जनों लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की व माल्यार्पण कर स्वागत किया। समर्थको ने उन्हें गौतम बुद्ध व बाबा साहब की तस्वीर भी भेंट की। करीब 5 मिनट रुकने के बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला शाहपुरा के लिए रवाना हो गया। पुलिस प्रशासन का भारी लवाजमा में देखा लोग चर्चा करने लगे। उनके साथ शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा भी साथ थे। इस दौरान शिवजीराम बैरवा, सुरेंद्र बैरवा, श्रीपत सोलंकी, दिलकुश टाटावत, सोमाराम, दिनेश, अमित मीणा, सतीश, सोनू बैरवा, चंद्रपाल ठगरिया, रामराज बैरवा समेत मौजूद थे। रविवार रात उपमुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भीलवाड़ा में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d