Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष कजोड़ी देवी के नेतृत्व में देवली बस स्टैंड पर श्रमदान किया गया। इस दौरान एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर समेत पार्षदों ने सफाई के लिए झाड़ू चलाया।
श्रमदान के बाद पालिकाध्यक्ष ने बस स्टैंड पर ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही ठेले लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर भाजपा नेता तनसुख बैरवा, पालिका सदस्य हेमेन्द्र सिंह, विनोद साहू, सुनीता मिश्रा, नीलू जैन एवं कविता जैन सहित अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर, सहायक अभियंता सुमित कुमार खोरवाल, कनिष्ठ अभियंता प्रियांश विजय, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, फायरमैन उमेश कुमार शर्मा, एमआईएस मैनेजर दिनेश चौपड़ा तथा सफाई कर्मचारी मौजूद थे।



