Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका सभागार देवली में बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
इसमें देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के भाग सं. एक से 83 एवं 90 से 95 के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं संबधित पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में बीएलओ भाग संख्या 24 खेमराज मीणा राउमावि डाबरकला को एसआईआर में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर उपखण्ड अधिकारी देवली रूबी अंसार द्वारा प्रशस्ति सौपा गया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा 75 प्रतिशत से कम प्रगति वाले बीएलओ के वन टू वन बातचीत की गई। इसके अलावा फिल्ड में आ रही समस्या को जानकर तहसीलदार देवली को निर्देश दिया कि संबधित पटवारी, गिरदावर को बीएलओ के साथ रहकर सहायता करने के लिए पाबंद किया गया।

यहां बीएलओ को निर्देशित किया कि एएसडी मतदाता (अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत, अन्य) की सूची बीएलओ तैयार कर उनका पुनः सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सुरेश कुमार मीणा, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली, मेघा गुप्ता नायब तहसीलदार धुवाकलां, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली सहित भू अभिलेख निरीक्षक एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।



