संसाधनों के अभाव में किया बहिष्कार
Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को पंचायत समिति देवली के वीसी रूम में आयोजित होने वाले ऑनलाइन गिरदावरी प्रशिक्षण का पटवारी व गिरदावरों ने बहिष्कार कर दिया।
दरअसल ऑनलाइन गिरदावरी प्रशिक्षण को लेकर सोमवार दोपहर डेढ़ से 3 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में प्रशिक्षण होना था। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी शामिल हुए। लेकिन बजट घोषणा के अनुरूप छह बिंदु मांग पत्र में अंतिम छठे बिंदु के अनुसार पटवारी व गिरदावरों को संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए। पटवारी शाखा देवली के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि वहीं इस संबंध में कई बार संगठन की ओर से सरकार को मांग पत्र भेजा गया। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर राजस्थान कानून को संघ व राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पटवारी व गिरदावरों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया तथा वे सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से बाहर निकल गए। पटवारी व गिरदावर उक्त प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।



