Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में 2 फरवरी से पहली बार राष्ट्रीय स्तर की नाभिकीय भौतिकी की बहुप्रतीक्षित भारतीय नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम और रेडिएशन टेक्नोलॉजी के लाभकारी प्रभाव विषय पर कार्यशाला होगी।
दरअसल इंडियन एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन प्रोटक्शन, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई द्वारा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में 9 से शाम 5 बजे के बीच एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने बताया कि इसमें इंडियन एसोसिएशन फॉर रेडिएशन प्रोटक्शन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. एस मुरली व संजय पाटिल (मुंबई) उपस्थित होंगे। जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यशाला छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के लिए भी लाभकारी होगी। वहीं एक फरवरी तक इसका रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करवाना जरूरी है।



