Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के तीन दिवसीय शिविर के तहत छात्र-छात्राओं ने शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रैली को प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरे दिन सोमवार को राजकीय चिकित्सालय देवली की विशेषज्ञों की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही केशव ब्लड बैंक की टीम द्वारा सभी की ब्लड ग्रुप की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवरत्न बैरवा व डॉ. कुलदीप सिंह खंगारोत, देवकरण पंचोली, मुकेश पुरी आदि उपस्थित थे। प्रभारी रीना शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नेत्र परीक्षण व आवश्यक सामग्री का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।



