Deoli News 29 जनवरी दिन (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने सोमवार को एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार यह स्थाई वारंटी सरदार पुत्र मोहन मीणा निवासी झालरा थाना उनियारा, जिला टोंक है।
जिसे पुलिस ने वर्ष 2016 सरकार बनाम सरदार मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहा था। कार्रवाई दल में सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल, पुलिसकर्मी भंवरलाल व मनीष शामिल थे। दरअसल पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से स्थाई वारंटी, वांछित अपराधी व भगोड़े अपराधियों को कार्रवाई कर गिरफ्तार करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर मुख्यालय की ओर से 100 दिन तय किए गए हैं।


