Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचश्मे के मामूली विवाद को लेकर गले पर चाकू से वार किया

चश्मे के मामूली विवाद को लेकर गले पर चाकू से वार किया

युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सोमवार सुबह चश्मे के मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। इसमें 25 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

घटना की सूचना पर हेड कांस्टेबल बाबूलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल युवक खुशराज मीणा पुत्र राधेश्याम निवासी मोरला है। यह युवक बस स्टैंड पर मुकेश साहू के ठेले पर पोहे बेचने का काम करता है। पीड़ित खुशराज रविवार को अपने सेठ मुकेश साहू का चश्मा लेकर गांव गया था। जहां मोरला निवासी चंद्रभान मीना उससे चश्मा लेने लगा। लेकिन खुशराज ने यह चश्मा अपने सेठ का होने का बात कर देने से मना कर दिया। इधर, सोमवार सुबह इससे गुस्साए युवक चंद्रभान मीणा ने खुशराज से मारपीट शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। वही चंद्रभान ने पोहे के ठेले पर रखा चाकू लेकर खुशराज के गले पर वार कर दिया। इससे खून बहने लगा। यह देखकर लोगों के हाथ पांव फूल गए तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया तथा परिजनों से रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं आरोपी युवक चंद्रभान को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पीड़ित घायल युवक के वीडियो बयान लिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d