Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskओम माथुर, सहकारिता मंत्री, पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने किया शोक व्यक्त

ओम माथुर, सहकारिता मंत्री, पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने किया शोक व्यक्त


Deoli News 26 फरवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर, सहकारिता मंत्री गौत्तम दक, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी समेत वरिष्ठ नेताओं ने आवा कस्बे में पहुँचकर पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उक्त नेता सुबह करीब साढ़े 11 बजे डॉ. सैनी के निवास पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने सैनी की माताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उक्त नेताओ ने सैनी से मिलकर शोक व्यक्त किया व माता लाली देवी के निधन के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह सभी नेता डॉ. सैनी के निवास पर करीब 45 मिनट रुककर वापस जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d