Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceसहारा इंडिया व अन्य चिटफंड कंपनियों में अटका भुगतान दिलाएं

सहारा इंडिया व अन्य चिटफंड कंपनियों में अटका भुगतान दिलाएं


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के तले कार्यकर्ताओं ने सहारा इंडिया समेत चिटफंड कंपनियों में लोगों को अटका भुगतान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री समेत को देवली एसडीओ के नाम ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि केन्द्र व राज्य सरकारों की मिली भगत के चलते देशभर के करोड़ों लोगों का पैसा सहारा इंडिया समेत कई चिटफंड कंपनियों में अटका हुआ है। जिनका भुगतान नहीं होने से हजारों लोग आत्महत्या कर चुके हैं। वही कई बार मांग किए जाने के बावजूद उक्त समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन में सहारा इंडिया के 13 करोड़ जमाकर्ताओं का सहकारी समितियों, सहारा Q शॉप कंपनी, सहारा इंडिया कमर्शियल आदि का भुगतान करने, सुलभ तरीके से भुगतान व्यवस्था किए जाने, सहारा इंडिया कार्यकर्ता तथा जमाकर्ताओं का टीडीएस इनकम टैक्स में जमा करवाने, सहारा कार्यकर्ताओं का फ्यूचर फंड का भुगतान करने, पीएसीएल कंपनी के 5.85 करोड़ निवेशकों का करोड़ों रुपए ब्याज सहित दिलाने आदि 14 बिंदुओं की मांग की गई।

ज्ञापन सौपने में रमेश साहू, गोविंद गुप्ता, मनीष प्रजापत, अशोक धौलपुरिया, चतुर्भुज कुम्हार, प्रभुलाल प्रजापत समेत शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d