Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकई साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ बस सेवा, वाया देवली शुरू

कई साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ बस सेवा, वाया देवली शुरू


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नारनौल डिपो की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए 19 साल बाद पुराने मार्ग पर अपनी बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया है।यह बस सेवा देवली, जहाजपुर, टोंक और जयपुर के यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी।

जानकारी के अनुसार नारनौल से सुबह 8:40 बजे रवाना होकर यह बस जयपुर, टोंक, देवली, जहाजपुर, मांडलगढ़ और काछोला होते हुए रात 9 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यह देवली में शाम सवा 4  से साढ़े 4 बजे के बीच आएगी। वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 4:15 बजे चित्तौड़गढ़ से रवाना होकर सुबह 8 बजे देवली और दोपहर एक बजे जयपुर पहुंचेगी। इस बस सेवा के पुनः संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें लंबे समय से इस मार्ग पर सुलभ परिवहन की आवश्यकता थी।

पराग भारद्वाज ने इस सेवा की शुरुआत की जानकारी दी। बस के देवली पहुँचने पर शहरवासियों ने चालक और परिचालक का स्वागत किया। इस दौरान अनिल भारद्वाज, शिखर चंद जैन, अनिल साहू, कन्हैयालाल कुमावत, गोपाल धाकड़ और विनोद धर्मानी सहित कई ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर इस पहल की प्रशंसा की। गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज की बसें द्रुत गति के लिए जानी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d