Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedकरीब 120 सेकंड का 'वीआईपी स्टॉपेज'! सीएम देवली में कार्यकर्ताओं से मिले'

करीब 120 सेकंड का ‘वीआईपी स्टॉपेज’! सीएम देवली में कार्यकर्ताओं से मिले’

श्री व्यापार महासंघ ने भी ज्ञापन दिया


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरुवार रात कोटा में आयोजित दशहरा समारोह से जयपुर लौटते समय देवली में महज दो मिनट का अल्ट्रा-शॉर्ट स्टॉपेज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक संगठनों के लिए यादगार बन गया।

रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला दौलता मोड़ स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर रुका। समय की कमी के बावजूद, सीएम शर्मा ने बाहर खड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कार्यालय के अंदर आकर थोड़ा समय बिताने का आग्रह किया, लेकिन व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री ने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।

उनके मात्र दो मिनट के इस संक्षिप्त ठहराव ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, पारंपरिक साफा पहनाया और उन्हें एक तस्वीर भेंट की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल, भाजपा नेता महेश मंगल, श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उमाशंकर खुटेटा, मनोज शर्मा, नवीन ग्वाला, अंकित जैन समेत मौजूद थे। सीएम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई।

पेयजल समस्या के समाधान की मांग, श्री व्यापार महासंघ की मांग

इस दौरान श्रीव्यापार महासंघ देवली ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर देवली शहर की पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्ष 2024 के बजट में देवली शहर के लिए पेयजल योजना के लिए 30 करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी। इसके बाद जलदाय विभाग द्वारा 22 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए थे।

लेकिन बाद में उन्हें निरस्त कर दिया गया। महासंघ ने इसे अफसरशाही की लापरवाही बताया और मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। श्रीव्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि देवली शहर की पेयजल समस्या का समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने में महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, रमेश जिंदल, सोनू गोयल, अंकित नाटाणी समेत मौजूद थे।

आरोपियों को पहनाई नाइटी, फिर आधा गंजा कर निकाला जुलूस, पुलिस के इकबाल ने लूट लिया दिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d