Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकई दिनों से कचरे का अंबार, पालिका से हटाने की मांग

कई दिनों से कचरे का अंबार, पालिका से हटाने की मांग


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतिम वार्ड, होटल राज भंवर पैलेस कोटा रोड के सामने पिछले कई माह से लगे कचरे के ढेर ने कॉलोनीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह कचरा अब केवल गंदगी का कारण नहीं, बल्कि सूअरों की अटखेलियों का केंद्र बन गया है, जिससे क्षेत्र में रहने वालों का जीवन दूभर हो गया है। यह कचरा धीरे-धीरे पास के नाले में गिरकर उसे अवरुद्ध कर रहा है, जिससे ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने का खतरा मंडरा रहा है। विडंबना है कि कॉलोनीवासी भी अब इस ढेर को ही एक अस्थाई कूड़ादान समझकर कचरा फेंकने लगे हैं। चिंता का विषय यह है कि सूअरों की लगातार मौजूदगी से फैलने की आशंका बनी हुई है।

कॉलोनी के मुहाने पर लगे ट्रांसफार्मर के पास भी कचरे का यही आलम है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। कॉलोनी के हारून अंसारी, लतीफ़ अंसारी, अशोक कुमार, जावेद खान, पंकज, और डॉ. आकीब अंसारी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d