Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के कुंचलवाड़ा कला में गुरुवार शाम चार दिवसीय प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट का आगाज हुआ।
आयोजक सदस्यों ने बताया कि कुंचलवाड़ा कलाँ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार से चतुर्थ चार दिवसीय रात्रिकालीन प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट शुरू हुआ है। जिसमें आसपास क्षेत्र की 20 टीम में भाग ले रही है। उद्घाटन मैच चाँदली और ऊँचा की टीम के बीच हुआ। जिसमें विजेता चांदली रही। वही दौलता मोड़ और पीपलुंद के बीच हुए कंपटीशन में विजेता पीपलुंद की टीम रही।
उद्घाटन में मुख्य अतिथि दुर्गालाल जांगिड, ओमप्रकाश कुम्हार, किशन गुर्जर, लालाराम गुर्जर, सांवरमल गुर्जर, राजू गुर्जर, हेमराज योगी, अशोक गुर्जर, निर्मल उपाध्याय, पवन उपाध्याय, दीपेंद्र सिंह समेत मौजूद थे। जबकि रेफरी नवीन शर्मा, मुकेश प्रजापति है। इस दौरान आयोजक वैभव सेन, नन्दलाल गुर्जर, अनिल गुर्जर, आशीष गुर्जर, नीजू खान, राजवीर गुर्जर, अजय गुर्जर मौजूद रहे।

रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा


