Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकलक्टर के औचक निरीक्षण पाई कई खामियां, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कलक्टर के औचक निरीक्षण पाई कई खामियां, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश


Jahazpur News 3 फरवरी (आज़ाद नेब) उपखंड मुख्यालय स्थित चिकित्सालय, जेल, कृषि एवं शहरी नरेगा योजना का जिला कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर टीकमचंद बोहरा ने कहा कि आमजन को बिना परेशानी के चिकित्सा की सुविधा मिले, चिकित्सालय में साफ सफाई पर विभाग की ओर से विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही नेत्र रोग विभाग एवं दंत रोग विभाग में पाई गई खामियों को दूर करने के एवं जल्द ही चिकित्सालय में ईसीजी व्यवस्था चालू करने के भी निर्देश दिए गए। चिकित्सालय परिसर में बना रहे चिकित्सक क्वार्टर्स के बारे में भी जानकारी ली। वहीं जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के लिए ठेकेदार से चर्चा की व चिकित्सालय परिसर में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम में उपखंड अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी जेईएन शामिल होंगे।होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हरीश यादव ने जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान मरीज को सीएचसी से होम्योपैथिक चिकित्सालय से दूरी होने के कारण जांच के लिए मरीज को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। इस पर कलक्टर ने आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के पास पुरानी बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बिल्डिंग में होम्योपैथिक चिकित्सालय शिफ्ट करने के लिए तहसीलदार एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी को निर्देश दिए। इसी तरहचिकित्सालय परिसर से सटे कृषि विभाग का भी जिला कलक्टर ने निरीक्षण कर कहा कि यह जगह पूरी चिकित्सालय परिसर में शामिल कर चिकित्सालय परिसर को बड़ा बनाया जाएगा। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी लेखराज चौधरी से भी जिला कलक्टर ने चर्चा की। कृषि विभाग से सेट चाय की केबिन को हटाने के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया।

कैदियों से बातचीत

जिला कलक्टर बोहरा ने जेल का निरीक्षण किया जिसमें कैदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जेलर नारायण सिंह मौजूद थे। वहीं तहसीलदार राजीव बडग़ुर्जर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अशोक जाट, सीएससी डॉ. नईम अख्तर, डॉ. पीएस गोयल, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी रामजस मीणा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d