Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ अभियान' शुरू

कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू


Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीणा के निर्देशन में शनिवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ की शुरुआत हुई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवली के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान की शुरुआत मंडल कांग्रेस कमेटी राजमहल से हुई। बैठक की अध्यक्षता देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा ने की, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान आयोजित बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मनरेगा योजना के संरक्षण को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान राजमहल मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव गोवर्धन मीणा, एससी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मीणा ने भी विचार रखे। बैठक में मंडल प्रवक्ता ओमप्रकाश वर्मा, अल्ताफ खां मंसूरी, रामदेव गुर्जर, इकाई अध्यक्ष बन्टी मीणा, मीडिया प्रभारी ललित सोयल और बीएलए रईस मोहम्मद सहित कई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d