पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jahazpur News 28 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) प्रशासन की ओर से गौशाला से हटाएं गए अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में गौशाला समिति ने बुधवार को जहाजपुर हाफ डे बंद का आह्वान किया है।
गोपाल गौशाला समिति कोषाध्यक्ष श्याम सोनी ने बताया कि बुधवार को गौशाला समिति के आह्वान पर समग्र हिन्दू समाज आधे दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। शहर में इसे लेकर सार्वजनिक घोषणा की गई है। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला है।


