Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजीत के लिए खिलाड़ियों ने लगाई दौड़

जीत के लिए खिलाड़ियों ने लगाई दौड़


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे खेल सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को 100 एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई।

जिसमें महिला वर्ग में 30 छात्राओं एवं पुरुष वर्ग में 40 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान 200 मीटर पुरुष वर्ग में बीए सेमेस्टर प्रथम के सुमेर ने सिंह प्रथम स्थान कालूराम प्रजापत ने द्वितीय स्थान तथा योगेश मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर महिला वर्ग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान प्रजापत प्रथम, बीए सेमेस्टर तृतीय की रूपल द्विवेदी द्वितीय स्थान व बीए सेमेस्टर प्रथम की नेहा माहुर तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में बीए सेमेस्टर तृतीय की रूपल द्विवेदी प्रथम, बीएससी सेमेस्टर प्रथम की मुस्कान प्रजापत द्वितीय व एमए उत्तरार्ध की छात्रा प्रिया पांचाल तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा 100 मीटर पुरुष वर्ग में बीए तृतीय सेमेस्टर के सोनू वर्मा प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर के बृजेश मीणा द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष के नरेश सिंह व बीए प्रथम सेमेस्टर के कालूराम प्रजापत संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। खेल सप्ताह का संचालन खेल प्रभारी सहायक आचार्य रसायन विज्ञान सांवरमल कुमावत एवं सहयोगी सह प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d