Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk...तो 5 फरवरी को होगा जयपुर में धरना प्रदर्शन

…तो 5 फरवरी को होगा जयपुर में धरना प्रदर्शन

पटवार संघ की 10 सूत्रीय मांग, सामूहिक अवकाश पर पटवारी


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान विभिन्न मांगों को लेकर देवली में लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर पटवारी धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पटवार संघ उप शाखा महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि जिले की सभी उपशाखाओं की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया और धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। इसके अलावा जिला कलक्टर टोंक को ज्ञापन सौंपकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया था। लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 5 फरवरी को जयपुर में विशाल रैली और धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बुधवार को पटवार संघ जिला अध्यक्ष हीरालाल यादव भी देवली के धरने पर पहुंचे और स्थानीय पटवार संघ के सदस्यों से बातचीत की व आगामी रणनीति पर चर्चा की।

यह है प्रमुख मांगे

उल्लेखनीय है कि संघ की 10 सूत्रीय मांग है। इनमें गिरदावरी एप में मांगों में अपेक्षित आवश्यक संशोधन, ग्रेड पे 3600 करने, पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध, पटवार मण्डल एवं भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण करवाने, हार्ड ड्यूटी व स्टेशनरी भत्तों में बढ़ोतरी, नियम  विरुद्ध बनाई गई वरीयता सूची को निरस्त करने सहित मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d