Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप मंगलवार रात 8 से 9 बजे के बीच एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हुआ है। जिसे बाद में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस कार 112 पर नियुक्त देवली थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल बाबूलाल राजकीय अस्पताल पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। हेडकांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि घायल व्यक्ति राजूलाल पुत्र ग्यारसा मीणा निवासी देवपुरा, सीतापुरा घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का पैर टूट गया तथा सिर में भी गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पनवाड़ मोड़ के समीप हुआ। जहां राजूलाल अपनी बाइक से देवली की ओर आ रहा था।
इस बीच पीछे से एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राजू लाल गंभीर घायल होने की वजह से परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं पुलिस ने मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।


