विभागीय योजनाओ की प्रगति की जानकारी ली
Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहायक निदेशक सभागार में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल की अध्यक्षता में सहायक कृषि अधिकारियो एवं कृषि पर्यवेक्षको की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक किसानो को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक मंगल ने कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं का किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि वे विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हो सके। किसानो को संतुलित उर्वरक प्रबन्धन पर जानकारी देवे, जिससे मृदा की उर्वरा क्षमता पर भी कमजोर नही हो व उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी तारबन्दी, फार्म पौण्ड, सिचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्रों, सब्जी मिनिकिट, बायोफर्टीलाईजर, चाप कटर, रिज बेड मेकर, का राज किसान पोर्टल पर स्वयं के स्तर पर लम्बित पत्रावलियों का अविलम्ब निस्तारण करे।
इसके अलावा उन्होने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कृषि विभाग से अनुमोदित खाद बीज एवं कीटनाशी के लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानो के अतिरिक्त कोई अवैध व्यापार करता हुआ पाया जाता है तो संयुक्त निदेशक कार्यालय में तत्काल सूचित करे। सहायक निदेशक बाबूलाल यादव ने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक क्षेत्र भ्रमण के दौरान यदि कीट एवं व्याधि का प्रकोप दिखाई दे तो विभागीय सिफारिश के अनुसार सलाह देवे। कृषि अनुसंधान अधिकारी मनीषा मीणा ने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक किसानो से अधिक से अधिक मिट्टी, पानी की जांच करावे एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर संतुलित उर्वरक का उपयोग करने हेतु प्रेरित करे।
यहां सहायक कृषि अधिकारी बलराम मीणा, रेखा मीणा, लेखराज, कृषि पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष लड्डूराम मीणा, शंकरलाल मीणा, राजवीर सिंह, ममता महावर सहित कई कृषि पर्यवेक्षक मौजूद थे।


