Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा के अगमगढ़ साहिब से पुष्कर जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा शनिवार को देवली पहुंचेगी। जिसका गुरु नानक नाम लेवा संगत देवली की ओर से स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान संगत की ओर से नगर कीर्तन यात्रा का देवली पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। वही इसके बाद अटल उद्यान के पास बने टीनशेड पार्किंग स्थल पर लंगर का आयोजन होगा। उल्लेखनीय की यह कीर्तन यात्रा हर वर्ष पुष्कर व धुंवाकला स्थित धन्नाभगत की लिए जाती है।


