Friday, October 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकेमिकल फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले तीन फायरमैन को श्रद्धांजलि दी

केमिकल फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले तीन फायरमैन को श्रद्धांजलि दी


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जोधपुर के बासनी क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री गोदाम में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले तीन फायरमैनों को शुक्रवार को देवली फायर स्टेशन पर श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय फायरमैनों ने दिवंगतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

फायरमैन नीरज चौधरी ने बताया कि गर 23 सितंबर को जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री गोदाम में आग लगी थी। आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में विस्फोट होने से 13 फायरमैन झुलस गए थे। हादसे में प्रीतेश परमार, सुरेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान देवली फायर स्टेशन पर ब्रजराज मीणा, धर्मेंद्र मीणा, अशोक, दिनेश, प्रदीप, प्रद्युम्न सिंह, दिग्विजय सिंह, नीरज चौधरी, रमेश मीणा सहित दमकलकर्मी मौजूद रहे।

दूनी में खेत की आग पर पाया काबू

इससे पहले शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दूनी क्षेत्र में एक खेत में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here