Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखाटूश्याम और चौथ माता के लिए पदयात्राएं रवाना हुई

खाटूश्याम और चौथ माता के लिए पदयात्राएं रवाना हुई


​Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी से रविवार को ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम की जय’ और ‘सुन ले चौथ माता बरवाड़ा की, अटकी नैया पार लगा दे, टूटया गाड़ा की’ आदि जयकारों और भजनों के साथ दो पदयात्राएं रवाना हुईं।

यह यात्राएं पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुईं, जिनमें एक पदयात्रा बूंदी जिले के देई स्थित खाटू श्याम के लिए और दूसरी इंद्रगढ़ माताजी के लिए थी। वहीं ​एक डाक निशान यात्रा चांदली माता के लिए दूनी के दुर्गापुरा और देवपुरा से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त की। इन यात्राओं में करीब 75 श्रद्धालुओं ने 50 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे में तय की। वहां पहुंचकर सभी ने ध्वज चढ़ाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। ​खाटू श्याम के लिए छठी और इंद्रगढ़ माताजी के लिए पहली डाक निशान यात्रा थी। इन सभी पदयात्राओं में श्रद्धालुओं में उत्साह है।

बडोली में तेजाजी महाराज का चार दिवसीय मेला संपन्न

बडोली में लोकदेवता तेजाजी महाराज का चार दिवसीय मेला श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और तेजाजी महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बरसाती कीड़े-मकौड़े के काटने से होने वाली परेशानियों सहित विभिन्न बीमारियों का पारंपरिक उपचार भी मिलता है। गांव में अमन-चैन खुशहाली अच्छी बारिश की कामना बरसाती जीवों से बचाव पशुओं में होने वाले रोग से बचाव की कामना को लेकर प्रतिवर्ष चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान तेजाजी का ध्वज पूरे गांव में घुमाया जाता है। गांव के चारों तरफ ध्वज फहराया जाता है। मंदिर में बरसाती कीड़े मकोड़े से होने वाले रोगों का उपचार भी किया जाता है।

बुजुर्ग दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घुसों से पीटा, देखिए आरोपी का दुस्साहस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d