व्यापार महासंघ ने किया स्वागत
Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार को वार्ड नं 9 और 10 के बीच स्थित भैरु मंदिर पटवा बाजार से कुचलवाड़ा के बीजासन माता के लिए एक विशाल पदयात्रा पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ रवाना हुई।
इस दौरान श्रद्धालुओं का समूह नाचते-गाते हुए आगे बढ़ा, जिसने आगे भव्य जुलूस का रूप ले लिया। ध्वजारोही विनोद साहू ने बताया कि शहर में इस पदयात्रा का करीब एक दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया। विशेष रूप से व्यापार महासंघ ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर व्यापार महासंघ के संयोजक सुनील सिंहल, अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, चंद्रशेखर सोनी, रामेश्वर सोनी, मनोज गोयल, नवीन जैन, सोनू जैन, राजीव भारद्वाज और महावीर जैन सहित कई सदस्य मौजूद थे। पदयात्रा शाम 5 बजे कुचलवाड़ा स्थित माताजी के मंदिर में ध्वज चढ़ाएगी, इसके बाद सभी श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह भंडारा सभी के लिए खुला रहेगा।
12वीं पैदल यात्रा चांदली मां हिंगलाज के पहुंची
पनवाड़ से रविवार को चांदली स्थित हिंगलाज माताजी के पदयात्रा पहुंची। यात्रा संयोजक किशन सिंह ने बताया कि श्री बांकेरा माताजी एवं श्रीअन्नपूर्णा गणेश जी महाराज से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पदयात्री रवाना हुए।

राजकुमार खटीक, पारस सैनी, सांवरिया शर्मा, राजू मीणा, संपत सिंह नरूका, मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली आदि ने बताया कि यात्रा कचहरी का चौक पनवाड़ से शुरू हुई, जो कि सदर बाजार होते हुए आसन मोहल्ला व भूतेश्वर महादेव के दीपदान कर चांदली माताजी के लिए रवाना हुई। यात्रा हिंगलाज माताजी के पहुंची। जहां माताजी के भोग लगाकर ध्वज चढ़ाया।



