Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास करने, आत्मविश्वास बढाने तथा खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से देवली महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गनिर्देशन में खेल समिति के सहयोग से महाविद्यालय में 2 से 6 जनवरी तक भाला फेंक, दौड, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन, गोला, भाला फेंक, तश्तरी फेंक, खो-खो, हैण्डबॉल, क्रिकेट, टेबिल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं होगी। यह प्रतियोगिता महिला व पुरूष वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी व दल जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेगें।




