Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertहाथ पैर सुन्न करने वाली सर्दी ने किया बेहाल

हाथ पैर सुन्न करने वाली सर्दी ने किया बेहाल


Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में लगातार पड़ रही कड़ाके की तेज ठंड की वजह से लोग बेहाल हो गए हैं। सर्दी का कहर इस कदर है कि हाथ, पैर व बदन सुन्न पड़ रहा है। ऐसे में हर किसी के मुंह से कड़ाके की सर्दी का जिक्र हो रहा है।

वही गर्म कपड़े पहने होने बावजूद सर्दी से निजात नहीं मिल रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए कई तरह के यत्न करने पड़ रहे हैं। मंगलवार को भी तेज ठंड व शीत लहर रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। दुकानों पर ग्राहकी न के बराबर है। वही घरों में व दुकानों, बाजारों के बाहर लोग अलाव तपते रहे। इस दौरान शहर का पौने एक बजे तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, कड़ाके की ठंड का असर लोगों के खान-पान पर पड़ रहा है। जहां लोग मक्का, बाजार, तिल के बने खाद्य पदार्थों से गर्मी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कड़ाके की ठंड इन सब को विफल कर रही है। इससे पहले सोमवार रात 9 बजे बाद घना कोहरा छाया, हालांकि यह कोर मंगलवार सुबह उठने से पहले छठ गया। लेकिन ठंड फिर भी यथावत रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d