Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ईटून्दा निवासी देवेंद्र मीणा पुत्र धर्मराज मीणा को बुलाया गया है।
प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरूका ने बताया कि जनजातीय कार्यालय मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश से 30 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटुंदा के कक्षा 9 के विद्यार्थी देवेन्द्र मीणा को गणित व विज्ञान विषय में उपलब्धि हासिल करने समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है।


