Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।
सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक राजेश तिवाड़ी ने बुधवार को शहर के बस स्टैंड में तलवार लेकर घूमते पाए जाने पर जगदीश पुत्र हुकुम सिंह मीणा निवासी लुहारी थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया था। जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा जांच सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सौंपी गई। जांच किए जाने के बाद अनुसंधान अधिकारी ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 7 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।



