Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका सभागार में गुरुवार सुबह 11 बजे 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम देवली) दुर्गाप्रसाद मीना ने नए मतदाताओ का माला पहनाकर स्वागत किया।
इसी तरह गत विधानसभा आम चुनाव में सराहनीय कार्य करने पर पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार मीणा, दौलत सिंह चौहान, बीएलओ राजकुमार शर्मा, रामदयाल मीणा, संजीव ठागरिया, अनिल कुमार आचौरिया, अशोक कुमार चंदेल का माला पहनाकर स्वागत एवं प्रशस्ति प्रत्र दिया। वहीं विधानसभा चुनाव में निर्वाचन शाखा में सराहनीय कार्य करने पर दुर्गेश शर्मा, गोविन्द चावरिया एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत सुनील दाधीच मेनेजर एयु स्माल बैक एवं मतदान केन्द्रो पर साफ-सफाई एवं सजावट के लिए राकेश रीयल, ललित हरिजन, संजय सेन का स्वागत किया।
यहां तहसीलदार देवली रामकल्याण मीणा, नायब तहसीलदार शक्तान सिंह मीणा, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली एवं शहरी क्षेत्र के बीएलओ थे।


