Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीबोरड़ा गणेश जी मंदिर में एक दानदाता ने मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग के लिए 23 हजार 700 रुपए की राशि भेंट की है।
इसे लेकर दानदाता रिंकू पंचोली ने अपने पुत्र रौनक साहू और तनिष्क साहू के साथ मंदिर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को यह राशि सौंपी। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, उपाध्यक्ष कालूराम मीणा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।



