Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में असामाजिक तत्वों की हरकते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को दूसरा मामला सदर बाजार निवासी यश चौहान से जुड़ा सामने आया है।
जिनकी होंडा अमेज कार का पिछला शीशा अज्ञात लोगों ने रात्रि में तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार यह वाहन गांधी पार्क वाली गली में खड़ा था। बुधवार दोपहर जब यश चौहान ने अपनी कार देखी, तो उसका पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है।
लेकिन यश चौहान ने बताया कि वे जल्द ही थाना अधिकारी को रिपोर्ट देंगे। जबकि इसी तरह की एक और घटना पहले ही पटेल नगर क्षेत्र से भी सामने आई है, जहाँ व्यापारी अनिल गर्ग की घर के बाहर खड़ी कार का शीशा अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़ दिया गया।

मैं एसडीएम हूं….फिर पंप कर्मचारी को मारा थप्पड़, तो कर्मचारी ने भी SDM पर उठा दिया हाथ, जानिए क्यों


