Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगरीब नवाज मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को

गरीब नवाज मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 20 को


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा ग़रीब नवाज़ अवॉर्ड मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 20 जुलाई को टाऊन हॉल नगर निगम सभागार भीलवाड़ा में किया जाएगा।

समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि समारोह में देशभर से मुस्लिम स्कॉलर और विद्वान शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र मालेगांव के मो. अमीनुल क़ादरी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि खुसरो फाउंडेशन न्यू देहली के डॉ. एच रहमान और फैकल्टी मास कम्युनिकेशन न्यू देहली के डॉ. एए उस्मानी होंगे। यहां शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और व्यक्तियों को “सनद ए एजाजी”, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल से सम्मानित किया जाएगा।

ग़रीब नवाज़ अवॉर्ड से नवाजने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और खेलकूद, हिफ़्ज़ और अन्य क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वालों का चयन किया गया है।

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d