Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्रकरण के तहत गाली गलौज करने के मामले में दो जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हेड कांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि मामले में पुलिस ने राम अवतार पुत्र सूरजमल मीणा व कालूराम पुत्र भागुतामीणा निवासी देवपुरा को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में गत 20 जनवरी को राम अवतार की पत्नी मथरा मीणा ने मामला दर्ज कराया था। इसमें स्वयं के साथ दूसरे पक्ष की ओर से गाली गलौज करने की शिकायत दी गई थी। इस पर दूसरा पक्ष भी यहां रिपोर्ट दर्ज करने आया था। इस बीच इनके विवाद हो गया। पुलिस ने रामावतार व कालूराम को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।



