Desk News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा के निर्देश पर जिले में रबी फसल की कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक ने बताया प्रशिक्षण में सहायक एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक निदेशक, कृषि पर्यवेक्षक एवं पंचायत समिति के प्रगति प्रसार अधिकारी भाग लेंगे। दूनी व नगरफोर्ट का प्रशिक्षण शिविर 25 जनवरी को सहायक निदेशक कृषि के मीटिंग हॉल में आयोजित होगा। पंचायत समिति देवली के मीटिंग हॉल में 30 को, उनियारा के मीटिंग हॉल में 31 को, पंचायत समिति टोडारायसिंह के मीटिंग हॉल में 2 फरवरी को तथा पीपलू तहसील के मीटिंग हॉल में 5 फरवरी को फसल की कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार पंचायत समिति मालपुरा के मीटिंग हॉल में 6 को, 7 को तहसील निवाई के मीटिंग हॉल में व 9 फरवरी को टोंक के कलेक्ट्रेट सभागार में फसल की कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


