Deoli News 11 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गीता जयंती पर मेंटर-मेंटी गतिविधि का आयोजन हुआ। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार के निर्देशन में आयोजित गीता जयंती पर श्रीमद्भागवत ज्ञान विषय पर गोष्ठी हुई।
इसमें वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र गीता की प्रासंगिकता विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति में गीता विशेष महत्व है। आज भी विदेशो के कई छात्र यहां गीता के निष्काम कर्म एवं आध्यात्म पर अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं। हमें पाश्चात्य संस्कृति की ओर न देखकर हमारी गौरवमय भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को सद्कर्म एवं आत्मचिंतन के साथ कर्म करने पर बल दिया। कार्यक्रम में गीता परिवार के भामाशाहों द्वारा 60 छात्र छात्राओं को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर गीता परिवार के मंजू झवर, सीताराम माहेश्वरी, भगवान माहेश्वरी, कमला देवी, मोहिनी जाट, राजेंद्र जागेटिया, अरविंद कुमार मेहता, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लादू लाल मीणा, अनुराधा कलवार, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट, मनीषा जैन, अशोक शर्मा, लादूलाल मीना, महावीर प्रसाद बडगुर्जर, सीमा शेर सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।


