गत 4 साल से था फरार
Deoli News 11 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में बीते 4 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार 11 सितंबर 2020 को तत्कालीन थाना प्रभारी राजूराम ने नाकाबंदी कर पनवाड़ मोड पर एक पिकअप पकड़ी थी। जिसमें दो क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा पाया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। वहीं लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि प्रकरण में 4 सालों से फरार चल रहे आरोपी श्रीलाल पुत्र नाथू लाल गुर्जर निवासी धाबाईजी का खेड़ा थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की गठित टीम में थाना प्रभारी राजकुमार नायक, हेड कांस्टेबल अमृतलाल, पुलिसकर्मी लोकेश, अश्वनी कुमार शामिल है।



