Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को किन्नर समुदाय ने अपने गद्दीपति गुरु किन्नर पायल बाई का सम्मान किया।
किन्नर निशा ने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र में रहने वाली सभी किन्नर एकत्र होकर अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं और उन्हें सम्मान देती हैं। सम्मान समारोह में गद्दीपति पायल बाई को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर निशा, सोनमबाई, नेहाबाई, पलकबाई, शालू बाई, अनीता बाई, पोती केला और राधिका बाई सहित क्षेत्र की सभी किन्नर उपस्थित थी। सभी ने गद्दीपति पायल का सम्मान किया।



