Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए"

“पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए”

दो अलग-अलग विद्यालयों में पौधारोपण हुआ


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा एक पौधा मां के नाम के तहत 300 पौधे लगाए गए।

इस दौरान पारस मीणा, बाबूलाल मीणा, रामनिवास कुमावत, हनुमान जाट, सावरलाल कुमावत, मनीषा मीणा, अनिता मीणा, राजेश वर्मा, अनिल कुमार टेलर, सीमा जाट और रामकुंवार मीणा सहित शाला विकास समिति के सदस्य शिवजी राम चंदौरा और ग्रामीण उपस्थित थे। विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चंद कुमावत ने बताया कि अब तक कुल 500 पौधे लगाए जा चुके हैं।

इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रति छात्र और शिक्षकों द्वारा पौधे लगाए जाने के निर्देश मिले हैं।जिसके तहत विद्यालय परिसर में नीम, शहतूत, गुलाब, जामुन आदि के पौधे लगाए गए।

पौधारोपण में व्याख्याता रविशंकर मीणा, पवन कुमार साहू, जितेंद्र सिंह, बुद्धि प्रकाश, सुरेश चंद्र सिंहल, योगेश शर्मा, दुर्गालाल मीणा, अनिरुद्ध गौतम, रविशंकर और दयाराम सहित मौजूद थे।

दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाए, कृषि महाविद्यालय में पौधारोपण हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d