Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आवां स्थित श्री गोपाल भगवान के मंदिर में इस बार भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समिति के संरक्षक बुद्धि प्रकाश साहू ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में जागरण हुआ।
रातभर गायक कलाकारों ने गुरु को समर्पित भजनों द्वारा संगीत की स्वर बिखेरे एवं भक्तों का मन मोह लिया। स्थानीय परंपरा अनुसार संगीत के गुरु कृष्ण गोपाल जांगिड़ का समिति द्वारा साफा, शॉल, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान पूजन किया गया। पूर्व के वर्षों में भी गुरु पूर्णिमा पर संगीत प्रेमी शंकर सोमानी, जगदीश प्रसाद कारपेंटर, राधेश्याम टेलर एवं राधेश्याम चतुर्वेदी का भी इस रूप में सम्मान किया जा चुका है।
इस अवसर पर कलाकार लक्ष्मी नारायण कारपेंटर, जुगल किशोर पारीक, गणेश दाधीच, रामावतार सोनी,महावीर चतुर्वेदी, शिव प्रकाश राव, रमेश सोनी, अनूप साहू, गणेश सोनी आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी।


