Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में गुरुवार शाम श्री सांवरिया सेठ पदयात्रा कमेटी की साधारण सभा हुई। यहां कार्यकारिणी और सदस्यों ने 31वीं पदयात्रा के आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में मदन टेलर ने अध्यक्ष पद के लिए सम्पत सुवालका का नाम रखा और महेन्द्र मीणा ने इसका समर्थन किया। इस पर सुवालका अध्यक्ष बने रहे। वहीं रामेश्वर जांगिड़ को यथावत कोषाध्यक्ष रखा गया और पंकज सिंहल को उपाध्यक्ष, मंत्री गोपाल गुर्जर मालेडा आदि मनोनीत हुए। कोषाध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़ ने यात्रा का सम्पूर्ण आय-व्यय का ब्यौरा पढ़कर सुनाया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों के यात्रा शुल्क में वृद्धि की जाएगी और अब प्रति यात्री 200 रुपए से बढ़ाकर 401 रुपए राशि कर दी जाए।
इस पर सहमति हुई। इसके अलावा, समिति के कोषाध्यक्ष ने बैंक खाता खुलवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया और अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता खुलवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में छीतर सिंह मीणा, महेश कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार मंगल, जगदीश समेत मौजूद थे। बता दें कि इस बार पदयात्रा 13 अगस्त को देवली से रवाना होगी।



