Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जुलाई माह में जागरूकता अभियान के तहत देवली थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जागरूकता पर जोर देते हुए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए।
पहले कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मीटिंग थाना परिसर में ली गई, जिसमें साइबर क्राइम, महिला अपराध और पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान राजकोप सीटीजन ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई और 40 महिला कार्यकर्ताओं को यह ऐप डाउनलोड करवाया गया। इसी तरह शहर के जयपुर रोड स्थित इम्मानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल में 300 बालिकाओं और महिला स्टाफ को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जुलाई में चल रहे जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया और गायत्री ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं।


