Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाए, कृषि महाविद्यालय में पौधारोपण हुआ

दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाए, कृषि महाविद्यालय में पौधारोपण हुआ


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उच्च शिक्षा आयुक्तालय के नाम राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पूरणमल को ज्ञापन दिया है।

जिसमें उन्होंने स्नातक संकायों के प्रवेश फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि समय सीमा कम होने और तकनीकी कारणों से कई विद्यार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं कर पाए हैं। लिहाजा सत्यापन की अंतिम तिथि करीब एक सप्ताह बढ़ाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने में छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, विशाल मीणा, कौशल ठागरिया, बंटी, विशाल, सुनील, अभिषेक और अन्य छात्र नेता शामिल थे।

कृषि महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को पौधारोपण हुआ। महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. अंकित चौकड़ीवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय परिसर में सजावटी, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पौधे को लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण बचाओ, जल बचाओ और हरियाली बढ़ाओ जैसे नारे लगाए। यहां महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल और अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d