रातभर गलियों घूमते हैं युवक
Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले कई दिनों से कुछ युवक बाइकों पर घूमकर गुलेल के जरिए घरों व पेड़ों पर बैठे कबूतर को शिकार बना रहे हैं। लिहाजा पुलिस को सक्रिय गश्त कर इन युवक पर अंकुश लगाना होगा।
शहर की पटेल नगर में ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। देर रात यह युवक बाइक पर आते है और गुलेल से कबूतर मारते है। सीसीटीवी में यह युवक स्पष्ट तौर पर गुलेल से वार करते हुए दिख रहे है। लोगों ने बताया कि रात 12 बजे बाद ऐसे युवक देखे गए हैं, जो गुलेल से कबूतरों का शिकार कर रहे हैं। वही इससे लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुलेल के वार से उनके खिड़की के कांचों को नुकसान हो रहा है। वहीं लोगों में भी डर है। इससे पहले भी शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित एक मकान की खिड़कियों को गुलेल के पत्थर से नुकसान हुआ था। यह गैंग पूरे शहर में घूमकर रात के वक्त कबूतर और पक्षियों का शिकार करती है।



