Friday, July 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व कार्यों का हुआ निस्तारण, 950 को मिला...

ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व कार्यों का हुआ निस्तारण, 950 को मिला लाभ


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग द्वारा आवेदनों पर कार्यवाही की गई।

शिविर प्रभारी तहसीलदार दूनी के अनुसार शिविर में सहमति खाता विभाजन, अभिलेखों में शुद्धिकरण के 315 प्रकरण, रास्तों से अतिक्रमण हटाने के 8 प्रकरण, खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान के 8 प्रकरण तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन के 18 प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों को मौके पर राहत दी गई। शिविर में करीब 950 ग्रामीणों ने लाभ उठाया, जिसमें उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार समेत राजस्व विभाग सहित 20 अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

आंवा के खवासपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार दूनी ने टीबी मरीजों को नि-क्षय पोषण किट वितरित की। शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, ई-संजीवनी एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की जानकारी दी।

डॉ. खानाराम कुम्हार ने महिलाओं एवं किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रप्रकाश मीणा, हेमलता मीणा, फार्मासिस्ट सुशील गोदारा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d