Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव लेकर लौटे नर्सिंग छात्र

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव लेकर लौटे नर्सिंग छात्र


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रामी देवी नर्सिंग संस्थान के बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के विद्यार्थियों का दो सप्ताह से चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण (कम्युनिटी पोस्टिंग) शनिवार को संपन्न हुआ।

संस्थान प्राचार्य डॉ. मुरारी लाल धाकड़ और डॉ. चंदू भारद्वाज ने बताया कि गत 2 सप्ताह से नर्सिंग छात्र ग्रामीण क्षेत्रों में थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और उनका भ्रमण किया। संस्था के निदेशक डॉ. महेश जिंदल ने जानकारी दी कि भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी.) के नियमानुसार नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण अनिवार्य होता है, ताकि वे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को समझ सकें।

अभियान के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंबापुरा में शिविर लगाया। यहाँ नर्सिंग छात्रों ने स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी और उन्हें स्वच्छता, पोषण व बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

आत्मनिर्भरता के मंत्रों से छात्राओं को किया जागरूक

राजकीय महाविद्यालय देवली में आयुक्तालय के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “महिला आत्मनिर्भरता के विविध आयाम” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति गुप्ता ने छात्राओं को बताया कि वित्तीय मजबूती के साथ-साथ शिक्षा, साक्षरता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना ही सच्ची आत्मनिर्भरता है।

उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आत्मविश्वास जागृत करने पर जोर दिया। डॉ. वंदना यादव द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जहाँ छात्राओं को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के विविध आयामों से रूबरू कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d