Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessघरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई


Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार ने रसोई गैस एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार यह कीमत प्रति सिलेंडर 50 रुपए बढ़ाई गई है। जिससे गैस उपभोक्ताओं की जेब पर भार पड़ेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरे सोमवार रात 12 से लागू हो गई है। लिहाजा मंगलवार को बुकिंग करने वाले गैस उपभोक्ताओं को 50 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। भारत गैस कंपनी के अधिकृत विक्रेता एवं मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि सोमवार तक गैस सिलेंडर 820 रुपए प्रति था। लेकिन इसमें अब 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

अब यह गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को 870 रुपए में मिलेगा। यह नहीं कीमतें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के निर्देश पर सोमवार रात से लागू हो गई है। इस बडी हुई दर का भार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ेगा। गैस सिलेंडर की दरें बढ़ने से खासकर मध्यम वर्ग एवं निचले स्तर के उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d